फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, दहशत

विज्ञापन
तेंदुआ। 
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। तेंदुए ने मंगलवार की रात लम्मुइया गांव में पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। पड़ोसी गांव धामाचौरी में चार दिन बाद भी तेंदुआ पिंजड़ा में कैद नहीं हुआ है। आसपास के गांव में तेंदुए के न पकड़े जाने से दहशत है। वन विभाग की टीम भी तेंदुआ के पिंजड़े में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव के किसान ननकू, फूलदास, राजूराम, बड़ेलाल, राघव राम, सूर्य नारायण, बडका, कोयला व श्यामकली ने बताया कि कुत्ते के अवशेष गांव के मध्य गन्ने के खेत में पाए गए हैं। रात में तेंदुए के आहट से कुत्ते भौंक रहे थे। ग्रामीणों ने टाॅर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ गांव के पूर्वी छोर पर पहाड़ी नाले के पास जाकर सरसों के खेत में छिप गया।
ललिया थाना क्षेत्र के धामाचौरी, लम्मुइया व गनेशपुर गांवों में तेंदुए का खौफ है। राजबहादुर यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले तेंदुआ बाइक से जा रहे पिता-पुत्र गनेशपुर निवासी महेंद्र कुमार शुक्ल व उनके पुत्र प्रदीप कुमार शुक्ल पर हमला करके घायल कर चुका है। शाम ढलते ही खेतों की रखवाली किसान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि धामाचौरी गांव में पहाड़ी नाले के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगा कर शाम को बकरी बांधी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। रेंजर शत्रोहन लाल, वन दरोगा जीव रखन प्रसाद व वन दरोगा दूधनाथ से नियमित गश्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें