फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
बलरामपुर के रामगढ़ मैटहवा गांव में मिला तेंदुए का पगचिह्न ।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के रामगढ़ मैटहवा गांव में बृहस्पतिवार रात तेंदुए ने गोशाला में बंधे एक बछड़े पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। गांव के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी रामनरेश चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी गोशाला से मवेशियों के चिल्लाने की आवाज आई। टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ गोशाला में बंधे बछड़े पर हमला कर चुका था। शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को खींचते हुए बाहर भाग गया और पास के गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ आसपास के इलाकों में सक्रिय है और मवेशियों को निशाना बना रहा है।
गांव के तुलाराम यादव, ओमप्रकाश, अशोक मिश्रा, राजन व रमेश ने कहा कि तेंदुए के लगातार दिखने से लोग भयभीत हैं। वन विभाग को सूचना दी गई है और गांव में पिंजरा लगाने की मांग की गई है। बरहवा रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चों और मवेशियों को घर के अंदर सुरक्षित रखने तथा रात में अकेले न निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन


झौव्वा गांव में रात भर जागते रहे ग्रामीण

गौरा चौराहा। तुलसीपुर रेंज के ग्राम झौव्वा में बृहस्पतिवार रात तेंदुए की हरकतें फिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं। इसके बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पूरी रात टॉर्च और लाठी-डंडा लेकर पहरा देते रहे। पूर्व प्रधान अनूप पाल सिंह ने बताया कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में खेतों में काम करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण सलीम, हसन, गोपाल, हद्दीश, सैयद अली व रामदीन ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
प्रतापपुर पिपरा में दिखा तेंदुआ
जरवा। तुलसीपुर रेंज के प्रतापपुर पिपरा दुर्गानगर गांव में भी बृहस्पतिवार रात तेंदुआ दिखने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया। गांव के तकाऊ मौर्य, संजय, रामजी, ओमप्रकाश, पद्मावती, मुन्नालाल व राममनोहर ने बताया कि करीब 25 दिन पहले भी तेंदुआ एक कुत्ते और दो बकरियों को अपना शिकार बना चुका है।
रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है, हालांकि ताजे पगचिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को जागरूक रहने की सलाह दी गई है और सुरक्षा को लेकर गांव में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें