फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला, दहशत

विज्ञापन
बलरामपुर के दुर्गापुर गांव के पास मिला तेंदुए का पगचिह्न।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर। कुआनों जंगल के दुर्गापुर गांव की झाड़ियों में सोमवार सुबह बछिया के अवशेष मिले हैं। तेंदुए ने बछिया को मारकर निवाला बना लिया। गांव में तेंदुए के पगचिह्न भी मिले हैं। तेंदुए के गांव में आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। वन विभाग की टीम के न पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्राम दुर्गापुर निवासी फूलचंद यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब 11.30 बजे उनकी पशुशाला में बंधी बछिया को तेंदुआ उठा ले गया। उसका शव गांव के पास झाड़ियों में सोमवार को सुबह मिला। ग्रामीण राजकुमार, उमानाथ, जगदेव यादव, प्रेम तिवारी, हर्षित, बृजेश व ओम प्रकाश आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक गांव में कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं आया है। राप्ती नदी के पास बसे दुर्गापुर गांव में पहली बार तेंदुआ आया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के पगचिह्न जुटाकर वन विभाग को भेजे गए हैं। गांव में तेंदुए के आने से दहशत है। डीएफओ डाॅ. एम सेम्मारन ने बताया कि सूचना मिलते ही कुआनों रेंज के रेंजर के नेतृत्व में गठित वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सोहेलवा के बाद कुआनों में भी तेंदुए की दहशत
सोहेलवा के बाद अब कुआनों जंगल में भी तेंदुए की दहशत बढ़ी है। वन्य जीव प्रेमी बलदेव व विंदेश्वरी वर्मा का कहना है कि गर्मी में जंगली जानवर भोजन पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। वन्य जीवों से सतर्क रहने की जरूरत है। वन्य जीवों को नुकसान न पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें