फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दशहरा तक सभी सफाई कर्मियों को छुट्टी निरस्त

Sun, 08 Oct 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सफाई नायकों को दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष साफ-सफाई चूने का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है। नवरात्र की प्रथमा, पंचमी व नवमी तिथि को बिजलीपुर मंदिर तक सुबह ही साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराने को कहा गया है। दशहरा तक सभी सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। इस दौरान सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि शारदीय नवरात्र को देखते हुए सभी सफाई नायकों को निर्देश दिया गया है कि नगर में जहां-जहां श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जा रहा है उसके आसपास सुबह और शाम विशेष साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जाए। नवरात्र को देखते हुए नगर पालिका के सभी नियमित, संविदा व ठेका सफाई कर्मियों की छूट्टी निरस्त कर दी गयी है। सफाई नायकों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने वार्डों में नवरात्रि से पूर्व नालियों की तलीझार सफाई अवश्य करा लें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें