फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कल दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालेंगे अधिवक्ता

Mon, 19 Oct 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नामांतरण प्रक्रिया के ट्रायल और जिलाधिकारी के व्यवहार के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 21 अक्तूबर को दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अधिवक्ता अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से सामूहिक रूप से विरत रहेंगे।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान और महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे अधिवक्ता एकत्र होकर दीवानी न्यायालय से जुलूस निकालेंगे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं की बैठक होगी। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। बार एसोसिएशन ने बुधवार को न्यायालय में होने वाले न्यायिक कार्यों से सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें