फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक मार्च तक न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील

Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर। वकीलों ने बैठक कर अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में न्यायालय परिसर से शुक्रवार को जुलूस निकालकर और बौद्ध परिपथ जाम कर विरोध जताने का निर्णय लिया है। एक मार्च तक वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सदर तहसील के अधिवक्ता सभागार में बैठक हुई। बैठक का संचालन महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व महामंत्री केजी श्रीवास्तव ने कहा कि वकीलों ने प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर एक मार्च तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
इस दौरान युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, महामंत्री शिवयोगी शुक्ल, रामबली मिश्र, शशि प्रकाश मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, रामगोपाल पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, संजय, अनिल कुमार सिंह सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन




हड़ताल से लौटे फरियादी



उतरौला (बलरामपुर)। प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में उतरौला में वकीलों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनकी हड़ताल से फरियादियों को लौटना पड़ा। तहसील के न्यायालय व उपनिबंधन कार्यालय में काम ठप रहा। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ प्रह्लाद यादव, अमित श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, राम प्रताप चौधरी, राम चंदर जायसवाल, परशुराम यादव, राजेश वर्मा, दिलीप कुमार, नसीम अहमद, बृजेश वर्मा सहित कई वकीलों ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया।

कलश चौराहा पर किया प्रदर्शन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बार एसोसिएशन तुलसीपुर के बैनर तले वकीलों ने बृहस्पतिवार को कलश चौराहा पर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हामिद हसन खान, महामंत्री लाल बिहारी वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र, वासुदेव विश्वकर्मा, नदीम खान सहित कई वकील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें