बलरामपुर। लेखपालों से विवाद के मामले में अधिवक्तों ने शनिवार को भी प्रदर्शन किया। इसके बाद दो दिसंबर से प्रस्तावित आंदोलन को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
23 दिसंबर से चल रहे लेखपालों से विवाद के चलते अधिवक्ता तहसीलदार के न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। शनिवार को भी एसडीएम, तहसीलदार के तबादले व दो लेखपालों के निलंबन की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी कर आक्रोश जताया। अधिवक्ता संघ ने दो दिसंबर से आंदोलन का ज्ञापन एसडीएम उतरौला को सौंपा।
एसडीएम संतोष ओझा ने अधिवक्ताओं से कामकाज शुरू करने व गतिरोध समाप्त करने का अनुरोध किया। एसडीएम ने बताया कि पूरा प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। मामले के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, महामंत्री गयासुद्दीन खां, मारकंडेय मिश्र, ओमप्रकाश श्रीवास्तव व अब्दुल मोईद सिद्दीकी मौजूद रहे।