फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने दफ्तरों में ताला जड़कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। वकीलों ने तहसील परिसर के दफ्तरों में ताला जड़कर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर वकीलों ने विरोध जताया। एसडीएम तुलसीपुर के स्थानांतरण की मांग पर अड़े वकीलों में भारी आक्रोश है। मांगें पूरी न होने तक वकीलों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। उधर एसडीएम ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष सरदार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वकीलों ने एसडीएम, तहसीलदार, रजिस्ट्रार आदि कार्यालयों पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ताला बंदी तो केवल सांकेतिक है। तीन दिन बाद बैठक कर सड़क पर जाम करने का निर्णय लिया जाएगा। महामंत्री एकेंद्र सिंह बागी, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लाल बहारी वर्मा, राम कुमार शुक्ला, अब्दुल मोईद, विभूती शुक्ला आदि वकीलों का 23वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
वकीलों ने कहा कि हमारा आंदोलन एसडीएम के भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ता संगमलाल मिश्र, आनंद कुमार, ओम प्रकाश पांडेय, सतीश यादव, धर्मेंद्र शुक्ल, मुन्ना शुक्ल, मोहम्मद शरीफ व गणेश पाठक सहित भारी संख्या में वकीलों ने एसडीएम हटाओ-तहसील बचाओ नारेबाजी की। वकीलों के बवाल को देखते हुए मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय आदि ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक की अपील पर वकीलों ने दफ्तरों का ताला खोल दिया लेकिन वकील अपने आंदोलन में जुटे रहे। इसी दौरान एसडीएम विनोद सिंह के साथ दफ्तर में एसआई सुरेश वर्मा, राज किशोर वर्मा, सभाजीत सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी आदि ने बैठक की और समस्या समाधान पर विचार-विमर्श किया।
एसडीएम ने कहा कि तालाबंदी करने से मैं आहत हूं। उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी भेज रहा है। अराजकता को कतई हावी नहीं होने दूंगा। सीओ के अवकाश पर होने के चलते बवाल को देखते हुए तुलसीपुर में सीओ उतरौला को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें