फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने अनशन जारी रख जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को दूसरे दिन भी वकीलों का क्रमिक अनशन जारी रहा। कामकाज ठप कर क्रमिक अनशन में शामिल वकीलों ने विरोध जताया है। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े वकीलों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन तुलसीपुर के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को भी वकीलों का क्रमिक अनशन एसडीएम के खिलाफ जारी रहा। क्रमिक अनशन पर बैठे एसोसिएशन के महामंत्री एकेेंद्र सिंह बागी, रुद्रेश सिंह, विनोद सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, दिलीप व अमरेश पांडेय आदि ने कहा कि काफी दिनों से एसडीएम के बीच वकीलों का विवाद चल रहा है।
एडीएम से वार्ता के वार्ता के बाद भी विवाद का पटाक्षेप नहीं हो सका है। कार्यशैली को लेकर वकीलों ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की है। दो नवंबर से वकीलों का क्रमिक अनशन शुरू हुआ है। स्थानांतरण न होने तक सभी कामकाज ठप करके आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें