फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कानून व्यवस्था की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में छोटे-मोटे विवाद शुरू हो गए हैं। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में प्रशासन को कड़ी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। इसको देखते हुए डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को गांवों में कड़ी नजर रखकर निगरानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में छोटे-मोटे विवाद बड़े रुप न लें इसके लिए जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
सभी प्रभारी निरीक्षकों को चौकन्ना रहने और बीट प्रभारियों से उनके क्षेत्र के बारे में डेली रिपोर्ट लेकर एसपी कार्यालय को भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली व थाना क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को लेकर विवाद होने की शिकायत मिलेगी तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व बीट प्रभारियों के खिलाफ डीएम व एसपी ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। डीएम व एसपी ने तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को भी नजर रखने का जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें