बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के पास बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने रविवार को एमएलके पीजी कॉलेज के गेट के सामने तुलसीपुर रोड पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। बाबू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज का विरोध जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार की इस कार्रवाई को शर्मनाक बताया।
एबीवीपी के सदस्य गौरव द्विवेदी की अगुवाई में छात्रों ने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार छात्र विरोधी है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानबूझकर छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज करवाया।
जिला संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा ने कहा नीतीश सरकार का यह दमनकारी रवैया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं तोड़ सकती। पुलिस द्वारा छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज करना अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। नीतीश सरकार शिक्षा को लेकर पूरी तरह से फेल हो गई है। इस अवसर पर जिला संयोजक अंबुज भार्गव, तहसील संयोजक हिमांशु सिंह, शिवम मिश्रा, पंकज तिवारी, शिवम दूबे व हिमांशु सहित कई मौजूद रहे।