फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 63 वाहनों का चालान, पौने तीन लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Sun, 24 Dec 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 15 दिसंबर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 63 वाहनों का चालान कर दो लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 19 नाबालिग ई-रिक्शा व अन्य वाहन चलाते पाए गए। उनपर 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से ज्यादा स्पीड में वाहन चलाने वाले पांच वाहनों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 30 वाहनों पर एक लाख 50 हजार रुपये और चेकिंग के दौरान नौ बुलेट बाइकों का साइलेंसर मोडिफाइड पाए जाने पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें