फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ओडिशा में हादसे में मृत दोनों श्रद्धालुओं का अंतिम संस्कार आज

Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ओडिशा के बालासोर जिले में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले बलरामपुर के दोनों श्रद्धालुओं के शव रविवार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंच जाएंगे। सोमवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र से पिपरा बाजार निवासी राजेश कुमार मिश्र 20 लोगों को बस से तीर्थयात्रा कराने ले गए थे। जगन्नाथपुरी में दर्शन करने के बाद लौटते समय शुक्रवार रात ओडिशा के बालासोर में बस पलट गई थी। हादसे में राजेश कुमार मिश्र के साथ ही ग्राम बेलहसा की कमला देवी की मौत हो गई थी। गौरा चौराहा व पचपेड़वा क्षेत्र के 10 तीर्थयात्री घायल हो गए थे।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ओडिशा से दोनों शव एंबुलेंस से बलरामपुर भेजे गए थे। रविवार को पूरे दिन दोनों मृतकों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटी रही। रिश्तेदार व परिजन पूरे दिन शव के इंतजार में टकटकी लगाए रहे। गौरा चौराहा थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शव लेकर आ रही एंबुलेंस शाम सात बजे सुल्तानपुर पहुंच गई थी। देर रात गांव पहुंचने की संभावना है। दोनों के परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली है। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें