फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललिया थाने के इंस्पेक्टर व मथुरा चौकी के प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया थाने के इंस्पेक्टर व मथुरा बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने 27 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने शुक्रवार को बताया कि ललिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच के जयदीप दूबे को ललिया थाने के प्रभारी निरीक्षक की कमान सौंपी गई है। चौकी प्रभारी मथुरा बाजार कुलदीप कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर किया गया है।
महिला थाने की उप निरीक्षक ममता यादव को वन स्टॉप सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन स्टॉप सेंटर की एसआई नीलोफर बानो को कोतवाली देहात में वापस भेज दिया गया है। हरैया थाने के एसआई अविरल शुक्ला को ललिया थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। एसपी ने 21 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी इधर से उधर करके कमान सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल तैनाती वाले स्थलों पर जॉइन करने का निर्देश एसपी ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें