फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दौड़ में लक्ष्मी व लंबी कूद में शक्ति ने मारी बाजी

Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार(बलरामपुर)। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले युवा पखवाड़े के तहत शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में जहां लक्ष्मी ने बाजी मारी वहीं ऊंची कूद में शक्ति पहले स्थान पर रहे। कबड्डी में अवध-12 की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। लंबी कूद बालक वर्ग में शक्ति वर्मा ने पहला तथा कान्हा वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में सुमित्रा यादव ने प्रथम तथा लक्ष्मी प्रजापति को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में बालिका में लक्ष्मी प्रजापति ने प्रथम तथा रजिया बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग शक्ति वर्मा को पहला तथा सुभाष वर्मा को दूसरा स्थान मिला।
इसी तरह 200 मीटर में बालिका दौड़ मतें लक्ष्मी ने पहला तथा रजिया बानो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालक वर्ग में सुभाष वर्मा को पहला तथा कान्हा वर्मा को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी के बालक वर्ग में अवध-12 विजेता बनी। कबड्डी बालिका में अवध-10 की टीम विजयी रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद, खेल नियंत्रक मेवालाल यादव, हृदयराम यादव व ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें