फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्रमिक को थमाया 3.46 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। मोहल्ला पटेलनगर के डूडा कॉलोनी निवासी रईस को तीन लाख 46 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल बुधवार को थमा दिया गया। बिल देखकर श्रमिक के होश उड़ गए। 21 हजार रुपये बकाया होने पर दो वर्ष पहले घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन

श्रमिक ने बताया कि शादी-विवाह में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में एक पंखा व दो एलईडी बल्ब का कनेक्शन है। दो वर्ष से मेरा परिवार अंधेरे में रहने का विवश है। गर्मी, सर्दी व बरसात में दो वर्ष से रात में मोमबत्ती जलाकर अपने घर को रोशन करते हैं। श्रमिक ने डीएम को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जांच कराकर कराएंगे समाधान
मोहल्ला पटेलनगर के डूडा कॉलोनी निवासी रईस ने अधिक बकाया बिजली बिल के संबंध में शिकायत की है। जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अरविंद कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग उतरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें