फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कम जांच करने पर लैब टेक्नीशियन को कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 16 Oct 2023 10:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी कौवापुर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर का निरीक्षण किया। पीएचसी में आयोजित आयुष्मान भव: मेले का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने कम जांच करने पर लैब टेक्नीशियन को कार्रवाई की चेतावनी दी है। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नियमित साफ-सफाई का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर में आयुष्मान भव: मेले का निरीक्षण करने पहुंचे। चिकित्सक मरीजों का इलाज करते मिले। पीएचसी के भवन व परिसर में रंगाई-पोताई व मरम्मत कार्य चल रहा था। सीएमओ ने रंगाई-पोताई व मरम्मत कार्य के संबंध में चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह से जानकारी ली। प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स माया देवी को निर्देश दिया कि प्रसव के लिए आने वाली सभी महिलाओं को पार्टोग्राफ व केस शीट को सही तरीके से भरा जाए।
प्रसव पंजिका में समस्त विवरण अवश्य दर्ज किया जाए। लैब टेक्नीशियन नेहा गुप्ता द्वारा कम जांच करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अस्पताल भवन व परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश चिकित्साधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें