फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबेरमती स्कूल की सौ छात्रों के सेहत की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। कुबेरमती इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज में शुक्रवार को 100 छात्र-छात्राओं के सेहत की जांच की गई। छात्र-छात्राओं को सेहतमंद रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि देश के भविष्य को सेहतमंद बनाकर ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा सकती है। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ देश की नींव रखेंगे। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सभी अभिभावक समय-समय पर सेहत की जांच कराएं और पौष्टिक भोजन दें।
सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने स्कूल के 100 छात्र-छात्राओं के सेहत की जांच की। छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन, ब्लॅड प्रेशर आदि की जांच हुई। अधीक्षक ने टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया, जेई-एईएस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और छात्र-छात्राओं से अपील किया कि घर जाकर अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें ताकि कहीं भी बीमारी पनप न सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें