फोटो-25-बलरामपुर में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि व अन्य।-स्रोत: आयोजक
- फोटो : 1
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तिरंगा क्रिकेट सीरीज सीजन-4 टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खान इलेवन, सुपर श्रावस्ती और राइनी इलेवन की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहला मुकाबला खान इलेवन और मुजीब इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर खान इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजीब इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान इलेवन की टीम ने अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 14.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। खान इलेवन के बल्लेबाज संजीव यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मुकाबला बच्चन इलेवन और सुपर श्रावस्ती के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बच्चन इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। जवाब में 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर श्रावस्ती की टीम ने 11 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुपर श्रावस्ती के खिलाड़ी शुभम यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान तिरंगा सीरीज के अध्यक्ष अनन्य गौरव मिश्र, तिरंगा ग्रुप के अध्यक्ष जनाब इकबाल खान, तिरंगा ग्रुप के ऑनर याकूब खान, टूर्नामेंट आयोजक दानिश सिद्दीकी और मोहम्मद इरशाद आदि मौजूद रहे।