फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर एक घंटे बंद, लगा जाम

विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग में लगे जाम में फंसे लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती के पुल की तकनीकी जांच के चलते शुक्रवार को झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक करीब एक घंटे तक बंद रहा। इससे करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन

जाम में फंसे धर्म प्रकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार, विजय और राहुल ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से जाना था, लेकिन एक घंटे तक फंसे रहने के कारण देर हो गई। जाम के दौरान कई एंबुलेंस और आपात सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हुई। लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि तकनीकी खराबी थी तो समय रहते सूचना देकर फाटक खोल दिया जाना चाहिए था। इससे अनावश्यक रूप से जनता को परेशानी न होती।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि रेलवे क्रॉसिंग पर तकनीकी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और खराबी की स्थिति में त्वरित समाधान की व्यवस्था हो, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से लोगों को जूझना न पड़े। इस संबंध में झारखंडी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर शिव शंकर यादव ने बताया कि राप्ती नदी के पास पुल के निर्माण कार्य की तकनीकी जांच चल रही थी। ट्रेन न गुजरे इसके लिए फाटक बंद था। समस्या का समाधान कराकर आवागमन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें