डेढ़ लाख की नकदी समेत जेवरात किये पार
- घर के चैनल की कुंडी काटकर चोरों ने अंजाम दी वारदात
फोटो - 13
माई सिटी रिपोर्टर
पचपेड़वा (बलरामपुर)। डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरों ने पार कर दिया। घर के पीछे लगे चैनल की कुंडी काटकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पहुंचे सीओ ने छानबीन की।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना बृजेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि धनखरपुर निवासी अब्दुल हमीद ने तहरीर दी है कि चोरों ने उनके घर के पीछे लगे चैनल की कुंडी काटकर जेवर व नकदी पार कर दी है। तहरीर के मुताबिक अब्दुल हमीद के घर से चोर सोने व चांदी के जेवरात के साथ-साथ डेढ़ लाख की नकद भी उठा ले गए हैं। तहरीर के साथ-साथ अब्दुल हमीद ने घटना की सूचना यूपी 100 को भी दी।
सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम को ब्योरा जुटाने का निर्देश दिया गया। सीओ ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा और सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।