फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी जेबा रिजवान

विज्ञापन
जेबा रिजवान - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान को समाजवादी पार्टी ने महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। बीते दिनों करीब डेढ़ दशक बाद पूर्व सांसद ने बेटी के साथ लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थामा था।
विज्ञापन

जेबा को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से सपाई गदगद हैं। जेबा ने कहा कि वह महिलाओं के अधिकार व सम्मान के लिए हर संभव संघर्ष करेंगी। अपने मनोनयन पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही महिलाओं की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।
बाकी दल तो केवल महिलाओं के लिए बयानबाजी ही करते हैं। विदित हो कि बीते विधान सभा चुनाव में जेबा रिजवान तुलसीपुर विधान सभा की रनर रही है। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बीते दिन जिले का दौरा किया था और वह जेबा रिजवान की सक्रियता से काफी प्रभावित भी हुई थी।
विज्ञापन

जेबा ने कहा कि महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद मेरी जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। मेरी महिलाओं से अपील है कि उन्हें जो भी समस्या हो उसे मुझे उचित माध्यम से अवगत कराएं।
मैं स्थानीय से से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए संघर्ष करने को हमेशा तत्पर रहूंगी। उनके मनोनयन पर आमिर शाह मीरू, रमीज नेमत, इरफान खान, इकबाल जावेद व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा समेत तमाम सपाईयों ने बधाई देते हए उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें