फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मैच जीतकर अगले दौर में पहुंची जावेद स्टार की टीम

Sun, 01 Dec 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे बलरामपुर बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जावेद स्टार सिद्धार्थ नगर व सादुल्लाह नगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जावेद स्टार सिद्धार्थनगर ने नौ विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी अनन्य गौरव मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर सादुल्लाह नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सादुल्लाहनगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 51 रन बनाए। 52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद स्टार सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। 24 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी शशिकांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अतीकुर्रहमान गुड्डू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीशर्ट व पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें