बलरामपुर के हरैया सतघरवा में क्रिकेट खेलते खिलाउ़ी ।-स्रोत : आयोजक
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत परसपुर कमदा स्थित पीसीसी खेल मैदान में सोमवार को खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें क्रिकेट क्लब जगदीशपुर ने क्रिकेट क्लब धनगढ़वा को 26 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुर्गेश यादव ने किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जगदीशपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर धनगढ़वा के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी धनगढ़वा की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। जगदीशपुर की जीत में असलम का अहम योगदान रहा। उन्होंने 10 रन बनाने के साथ 3 विकेट झटक कर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया।
मुकाबले की कमेंट्री अमित मिश्रा ने की, जबकि रविंद्र यादव स्कोरर की भूमिका में रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी नामे राम यादव और श्याम यादव ने निभाई। इस अवसर पर आयोजक सलमान खान, दुर्गेश यादव, अजय प्रकाश त्रिपाठी, रवि मिश्रा, मुन्नन खान, सुनील जायसवाल, रंजन यादव, सुनील सिंह, बलराम यादव, प्रधान सहज राम, राम कुमार गुप्ता, रजनीकांत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मैदान पर दर्शकों का उत्साह पूरे मैच के दौरान देखने लायक रहा।