फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जरूरतमंद बंदियों को मुहैया कराए जाएंगे वकील

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला कारागार का निरीक्षण करते प्रा​धिकरण सचिव।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करके बंदियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सचिव ने कहा कि जिला कारागार में निरुद्ध जरूरतमंद बंदियों को मुफ्त में वकील मुहैया कराए जाएंगे। इस दौरान बंदियों को विधिक सहायता मुहैया कराने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने कहा कि जिला कारागार में लीगल क्लीनिक का आयोजन करके जरूरतमंद बंदियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। छोटे अपराधों, वृद्ध व गंभीर रूप से बीमार निरुद्ध बंदियों को विधिक साक्षरता के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कारागार में महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों को दूध व मानक के अनुसार पौष्टिक भोजन मुहैया कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुफ्त में अधिवक्ता मुहैया कराने, नियमित रूप से बंदियों को दवा मुहैया कराने व परिजनों से विधि के अनुसार मुलाकात कराने के बारे में सुझाव दिया। इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनीं। कहा कि जेल में बंदियों के विधिक अधिकारों का हनन न हो। निरीक्षण के दौरान जेलर शैलेष कुमार सिंह सोनकर, चिकित्साधिकारी डॉ. रत्त्नसेन वर्मा, डिप्टी जेलर राम प्रवेश, अभय कुमार यादव, शारदा देवी, महेंद्र कुमार, अर्शी, कामता प्रसाद भार्गव, प्रणय राय, मनोज प्रजापति और धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें