फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आईटीआई भवन हो रहे तैयार, तकनीकी शिक्षा की बहेगी बयार

Wed, 26 Jun 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों में आईटीआई भवन का निर्माण कराया जा रहा है। पहली किस्त खर्च करके कार्यदाई संस्था ने आईटीआई के भवन का निर्माण 50 फीसद तक पूरा करा दिया है। दूसरी किस्त के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दूसरी किस्त का बजट मिलने के बाद आईटीआई भवन निर्माण पूरा होगा। तीन ब्लॉकों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए गैर जनपदों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 में जिले के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के ग्राम बंजरिया, हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम लखौरा व रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम देवारीखेरा में 12.60-12.60 करोड़ रुपये से राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण कराने की स्वीकृति शासन से प्रदान की गई थी। तीनों ब्लॉकों के राजकीय आईटीआई भवन निर्माण कराने की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ गोंडा को सौंपी गई।
शासन से कार्यदाई संस्था को तीनों ब्लॉकों के आईटीआई भवन का निर्माण कराने के लिए 630-630 लाख रुपये आवंटित किए गए। चार अगस्त 2019 को कार्यदाई संस्था ने निर्माण प्रारंभ किया। कार्यदाई संस्था ने प्रथम किस्त खर्च करके तीनों ब्लॉकों के आईटीआई भवन का 50 फीसद तक काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

बच्चों को घर के पास मिलेगी तकनीकी शिक्षा
-राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण पूरा होने के बाद तीनों ब्लॉकों के बच्चों को अपने घर के पास तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। वहीं इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि इससे उनके बच्चों का भविष्य सुनहरा होगा।
जिला स्तरीय समिति को दिया गया प्रस्ताव
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि कार्यदाई संस्था ने प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र जिला स्तरीय समिति के पास उपलब्ध करा दिया है। दूसरी किस्त मिलने के बाद तीनों ब्लॉकों के आईटीआई भवन का निर्माण समय पर पूरा कराया जाएगा।
दूसरी किस्त के लिए भेजा गया प्रस्ताव
-तीनों ब्लॉकों के आईटीआई भवन का निर्माण कराने की निगरानी सीडीओ संजीव कुमार मौर्य को सौंपी गई है। तीनों ब्लॉकों में बन रहे आईटीआई भवन के निर्माण की दूसरी किस्त के लिए शासन को जिला स्तरीय समिति के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है। कार्यदाई संस्था को शीघ्र बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-अरविंद सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें