फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वादकारियों को सस्ता और सरल न्याय दिलाना सभी की जिम्मेदारी

Sat, 16 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते प्रशासनिक न्यायमूर्ति।-स्रोत: संघ
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नजारत कार्यालय सभागार में हुई। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जाकिर अहमद ने अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन




समारोह के दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा है और अधिवक्ता समाज में न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आम वादकारियों को सरल और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य जरूरी है। विशिष्ट अतिथि अवध बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण पहिए हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय से ही वादकारियों को समय से न्याय मिल सकता है। जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने भी पदाधिकारियों से बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर कार्य करने की अपील की। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन और महामंत्री संजय तिवारी ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए लगातार प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, महामंत्री अशोक मिश्रा, राजेश मिश्रा व विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें