फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूलों से सिलिंडर चोरी की जांच में खुला कालाबाजारी का बड़ा खेल

Wed, 18 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-37-बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में बरामद सिलेंडर की कराई जा रही गिनती ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
तुलसीपुर। परिषदीय विद्यालयों में लगातार हो रही गैस सिलिंडर चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने नगर में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। स्कूलों से सिलेंडर चोरी की घटनाओं की पड़ताल करते हुए पुलिस को नगर में सिलिंडरों की खरीद-फरोख्त और अवैध रिफिलिंग का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छानबीन की, जिसमें सात लोग अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते मिले। वहीं, नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे के पास पुरानी मछली मंडी में पिंटू के यहां बड़ी संख्या में सिलिंडर और 202 गैस पासबुक बरामद हुईं। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 30 गैस सिलिंडर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलिंडर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के खुलासे और सिलेंडरों की बरामदगी के लिए पुलिस ने नगर में जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग चोरी और अन्य माध्यमों से प्राप्त सिलेंडरों की खरीद-बिक्री के साथ अवैध रिफिलिंग का कारोबार कर रहे हैं।

जांच आगे बढ़ी तो नगर में सात लोग अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते मिले। पुलिस के अनुसार, इनके पास से एक-एक गैस सिलिंडर बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद हनुमानगढ़ी चौराहे के पास पुरानी मछली मंडी स्थित पिंटू के यहां छानबीन की गई। वहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और 202 गैस पासबुक मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडर जमा किए जाने को पुलिस ने गंभीर मामला माना।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सात लोग अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते मिले, जबकि पिंटू के यहां बड़ी संख्या में सिलेंडर और पासबुक बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि नगर के बीचोंबीच इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर जमा करना दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है। ऐसे में बरामद सिलिंडर और पासबुक को आगे की कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक को सौंप दिया गया है।

पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें