फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 25 हजार का इनामी अंतरजनपदीय वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोवध अधिनियम में 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी की नौ महीने से तलाश थी। आरोपी की पहचान मोहर्रम अली निवासी ग्राम तीनबदहा टोला डोमन छपरा थाना खड्डा जिला कुशीनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 11 जुलाई 2024 को आराेपी के खिलाफ गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीओ ललिया डाॅ. जितेंद्र कुमार के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दरोगा अजय कुमार गिरि व रविंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
जनपद के थाना गौरा चौराहा व महराजगंज तराई के साथ अन्य जिले सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व गोरखपुर जिलों में आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व गैंगस्टर सहित सात मुकदमें पहले से दर्ज हैं। वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी विकास कुमार व एएसपी योगेश कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें