फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उच्च शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनेगा विश्वविद्यालय

विज्ञापन
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आरती कुलपति।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल में शैक्षिक क्रांति की मिसाल कायम करने के संकल्पों की गूंज मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस में रही। सदर ब्लॉक के कोयलरा गांव में निर्माणाधीन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा में नवाचार की पहल बड़े पैमाने पर होगी। परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ ही स्थानीय जरूरत को देखते हुए शिक्षा के प्रबंध होंगे, जिससे लोगों को तरक्की की राह मिल सके।
विज्ञापन


विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय मंडल के लोगों को एक बड़ी सौगात है। देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि मंडल के युवाओं को पढ़ाई के साथ ही हुनरमंद बनाने की पहल है। इससे मंडल में विकास को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से पूरे मंडल को नई पहचान मिलेगी। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि विश्वविद्यालय भवन का निर्माण तेजी से पूरा हो। कहा कि विश्वविद्यालय देश में मॉडल बनेगा। जिस शिद्दत के साथ शैक्षिक क्रांति की दिशा में प्रयास हो रहे हैं, उससे मंडल के बड़े परिवर्तन का संकेत है।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने निर्माण तय समय में पूरा करने पर जोर दिया। एसडीएम संजीव कुमार, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के प्राचार्य प्रो. आरके पांडे, किसान डिग्री कॉलेज बहराइच के प्रबंधक एसपी सिंह, कुलसचिव प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अर्पित निगम, परियोजना प्रबंधक बीपी सिंह, गायत्री विद्यापीठ महाविद्यालय रिसिया बहराइच के प्राचार्य प्रो. दिव्यदर्शन तिवारी व एमएलके महाविद्यालय के प्रो. पीके सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में कल्पवृक्ष, नीम, आम व अन्य पौधों का रोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें