फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के बाद गला दबाकर की थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने महज चार घंटे में कर दिया है। मामले में मासूम के साथ कुकर्म कर हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 फरवरी को तालाब में एक गांव के नौ वर्षीय बालक का शव मिला था। शव बोरे में रखकर फेंका गया था।
मृतक गत 14 फरवरी को गांव के ही निकट मेला देखने गया था और वहीं से लापता हो गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शव मिलने के बाद हत्या की धारा बढ़ाकर मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने शुरू की।
विज्ञापन

शव मिलने के चार घंटे के अंदर ही आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। अभियुक्तों की पहचान गांव के ही विजय कुमार तथा जयनगरा निवासी मुबारक के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि वह मृतक का शोषण व उत्पीड़न करते थे।
14 फरवरी की रात मेले से यह दोनों मृतक को गन्ने के खेत में ले गए और वहीं पर शोषण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और उसी रात शव बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें