फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई अपनाना है, शहर को स्वच्छ बनाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साफ सफाई के प्रति सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी है। घर के साथ आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखकर ही स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार किया जा सकता है। नगर के लोग यदि स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें तो बलरामपुर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अव्वल साबित होगा।
विज्ञापन

यह बातें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने गुरुवार को नगर के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोंडा से आई आहट नाटक कंपनी के कलाकारों ने नगर पालिका परिषद, वीर विनय चौराहा, पीपल तिराहा, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, भगवतीगंज चौराहा एवं अंबेडकर तिराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया।
कलाकारों ने गीत के नाटक व गीत के माध्यम से खुले में शौच न करने, सड़क पर कूड़ा करकट न फेंकने, घरों व दुकानों से निकलने वाले कूड़े को डोर-टू-डोर आने वाले सफाई कर्मियों को ही देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मौके पर सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता, सफाई इंस्पेक्टर बहोरन सिंह, सभासद प्रतिनिधि शफीक अहमद, राम नरायन, तारिक पठान व राहुल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें