फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व जिले से जुड़ी भारत-नेपाल की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में संयुक्त मार्च निकालकर अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि एसएसबी 9वीं वाहिनी, 50वीं वाहिनी, आईबी व अन्य संगठनों के अफसरों से वार्ता करके 15 अगस्त व रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर भारत-नेपाल की जिले से सटी खुली सीमाओं को सील कर दिया गया है।
एसएसबी के साथ-साथ पुलिस व आईबी के जवान सीमा सुरक्षा पर मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। पचपेड़वा, गैसड़ी, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा व ललिया सहित सीमा क्षेत्र के सभी थानों एवं चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसबी के अफसरों व जवानों ने एसपी से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें