फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवरात्र में दोपहिया वाहनों के शोरूम में बढ़ी रौनक

Thu, 15 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19- बलरामपुर में बाइक शो रूम में जुटी ग्राहकों की भीड़ ।-सवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही बाइक और स्कूटी के शोरूम में रौनक बढ़ गई है। शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदने की चाह में ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। सुबह से ही दोपहिया वाहनों के शोरूम में भीड़ जुट रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों और डीलरों की ओर से विशेष छूट के साथ कई तरह के उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के गोंडा मार्ग पर नगर कोतवाली के सामने स्थित शोरूम में लोग बाइक पसंद करते नजर आए। गौरा चौराहा निवासी सूरज ने बताया कि वह द्वितीया तिथि को नई बाइक खरीदने आए हैं। उन्हें एक लाख 10 हजार रुपये की एक बाइक पसंद आई है। वह फाइनेंस कराकर बाइक ले जाएंगे। इसी तरह नंदनगर के सुखदेव और बसंतपुर के अलखराज भी अपने भाइयों के साथ बाइक पसंद कर रहे थे।

आनंद बाग स्थित शोरूम में भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ रही। यहां लोग बाइक और स्कूटी पसंद करते नजर आए। बहराइच और तुलसीपुर मार्ग स्थित शोरूम में भी अलग-अलग रेंज की बाइकों पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। व्यापारी रमेश पाहवा ने बताया कि त्योहारी सीजन में वाहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से कारोबारियों में उत्साह है। दोपहिया वाहनों की खरीदारी बढ़ने से बाजार में भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन


दो से 10 हजार रुपये तक के नकद उपहार

नगर के अलग-अलग बाइक और स्कूटी शोरूम में दो से 10 हजार रुपये तक के नकद उपहार दिए जा रहे हैं। इसके अलावा हेलमेट, स्मार्टवॉच सहित अन्य उपहार भी मिल रहे हैं। नवरात्र में बाइक खरीदने पर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक मुफ्त सर्विसिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

दुकानदार मसूद रजा ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए नए वाहन मंगाए गए हैं। अब तक 70 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है और बुकिंग का सिलसिला जारी है। वहीं, कार एजेंसी के मालिक गौरव सिंह ने बताया कि अलग-अलग वाहनों पर विभिन्न प्रकार की छूट दी जा रही है। बीमा पर भी छूट मिल रही है। उनकी एजेंसी में 40 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें