फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आठ दशक बाद भी वेदमऊ गांव अंधेरे में, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत भाथर के मजरा वेदमऊ में आजादी के आठ दशक बाद भी करीब दो दर्जन परिवार बिजली की रोशनी से वंचित हैं। शाम ढलते ही इन घरों में अंधेरा छा जाता है। इससे ग्रामीणों को रात में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, गांव से महज 400 से 500 मीटर की दूरी तक बिजली लाइन पहुंच चुकी है, लेकिन वेदमऊ मजरे के कई घरों तक अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीण जुम्मन, रामलाल, लाल, अतिउल्लाह, चंद्रभान, संतराम और अकबर समेत अन्य लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रात में जरूरी काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने गांव में जल्द विद्युतीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि वेदमऊ गांव में बिजली की समस्या की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें