फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से ही कोरोना महामारी पर मिलेगी विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। टीकाकरण से ही कोरोना महमारी पर विजय पाई जा सकती है। जिले के सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को जिले में कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। पीएचसी सिसई का निरीक्षण कर डीएम ने कोरोना टीकाकरण कराने की तैयारियों का जायजा लिया। कंटेनमेंट जोने में बैरिकेडिंग कराने के साथ नियमित रुप से सैनिटाइजेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने बीते दिन पीएचसी सिसई का निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को गांवों में कोरोना टीकाकरण कराने में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम व एसपीशने सदर ब्लॉक के कंटेनमेंट जोन भगवानपुर के मजरा घोसियारपुर व गैसड़ी ब्लॉक के बेलहसा का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग कराने के साथ नियमित रुप से सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया गयाह।
ग्राम निगरानी समितियों की तरफ से डोर-टू-डोर जुटाया जा रहा ब्यौरा का डीएम व एसपी ने जायजा लिया और जिम्मेदारों को निर्देश दिया। कोरोना टीकाकरण कराने के लिए चिन्ह्ति किए गए जिले के सभी अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों, आशा व एएनएम को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए लोगों को प्रेरित और लक्ष्य के सापेक्ष नियमित टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के भगवानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान माधुरी पांडेय के प्रतिनिधि अतुल कुमार पांडेय ने डीएम से बताया कि मजरा घोसियारपुर में तीन मई को कोरोना के केस मिले थे जिसके चलते कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। डीएम ने निगरानी समिति को डोर-टू-डोर सर्व करके कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान व आरआरटी टीम को सूचना देने का निर्देश दिया।
गैसड़ी ब्लॉक के कंटनमेंट जोन ग्राम बेलहसा का निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने डोर-टू-डोर अभियान का जायजा लिया और ग्राम निगरानी समिति को नियमित सैनिटाइजेशन का कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ रिया केजरीवाल, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र व एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें