फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में शिकायतों का निस्तारण न होने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर 41 मामले लंबित होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी विभागों के अधिकारियों को समय से मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। तीन दिन में निस्तारण रिपोर्ट न देने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के सभी संदर्भों की समीक्षा की। आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भों का समय से आख्या अपलोड नहीं किए जाने से डिफॉल्टर श्रेणी में प्रदर्शित हो रहे हैं। डिफॉल्टर संदर्भों का निस्तारण समय से न किए जाने पर तीन दिन के अंदर संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समय से जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि डिफॉल्टर प्रकरणों की आख्या तत्काल पोर्टल पर अपलोड करें। प्रत्येक दिन अपने पोर्टल पर समय से प्रकरणों का निस्तारण कराएं।
एडीएम, बीडीओ गैसड़ी, ग्राम्य विकास व डीआईओएस सहित विभिन्न विभागों के कुल 41 मामले डिफॉल्टर श्रेणी में पाए गए हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ के तीन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के 13, डीएम व एसपी के चार, संपूर्ण समाधान दिवस के तीन और ऑनलाइन के 18 मामले डिफॉल्टर श्रेणी में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें