फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कुर्ता-पैजामा पहनकर कार्यालय आए तो कटेगा वेतन

Sat, 05 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अब कर्मचारियों के लिए कुर्ता-पैजामा पहनकर कार्यालय आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) लाल चंद्र मौर्य ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी कार्यालय समय में कुर्ता-पैजामा पहने हुए पाया गया तो उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

ईओ लाल चंद्र मौर्य ने बताया कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कई कर्मचारी निर्धारित सिविल ड्रेस की बजाय कुर्ता-पैजामा पहनकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे यह पहचानना कठिन हो जाता है कि वे पालिका कर्मचारी हैं या आम नागरिक। कार्यालय की अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने और कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश की प्रति नगर पालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित पोशाक में ही कार्यालय आएं। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारी की एक दिन की वेतन कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें