बलरामपुर। समय माता मंदिर धुसाह में पर चल रहे श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा का समापन शनिवार को यज्ञ-हवन के साथ हुआ। यज्ञ-हवन की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्देवीभागवत महापुराण न सिर्फ व्यक्ति को ऊर्जा प्रदान करती है। बल्कि इसके श्रवण मात्र से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
विगत 26 जून से समय माता मंदिर धुसाह में श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन चल रहा था। कथा ब्यास पंडित संदीप त्रिपाठी शास्त्री ने नौ दिनों तक लोगों को देवी कथा का श्रवण कराया। अंतिम दिन यज्ञ-हवन व भंडारे का आयोजन हुआ। प्रवाचक ने पूर्व सांसद को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि देवी भागवत हमारे पाप और कष्टों को हरने का काम करती है। मुख्य यजमान लक्ष्मी मिश्रा व आशुतोष मिश्र ने मां दुर्गा की आरती उतारी। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक राम नरेश त्रिपाठी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, मंत्री विश्वनाथ गुप्ता, आनंद किशोर देव आचार्य, अनिल कुमार मिश्र, अवधेश कुमार द्विवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ल व गोविंद त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।