फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर पति ने की जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैयासतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोड़टुटवा गांव में पति ने पत्नी को पीटकर स्वयं फांसी पर लटक कर जान देने की कोशिश की। उसे गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी का इलाज सीएचसी शिवपुरा मे जारी है।
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर हरैया थाना की पुलिस ने पति व ससुर के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विवाहिता रेखा (24) पुत्री जयप्रकाश शुक्ल थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती की शादी पांच साल पूर्व हरैया थाना क्षेत्र के गोड़टुटवा गांव के कृष्ण देव तिवारी के बेटे उमेश तिवारी के साथ हुई थी। दहेज को लेकर पति उमेश विवाहिता के साथ आये दिन मारपीट कर रहा था। बीते शुक्रवार की शाम उमेश ने पत्नी को मार पीटकर घायल कर दिया।
कानूनी कार्रवाई के भय से पति आम के पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गया। परिवारीजनों ने फांसी का फंदा काटकर उसकी जान बचायी। हालत नाजुक होने पर देर शाम सीएचसी शिवपुरा मे भर्ती कराया। हालत मे सुधार न होने पर डॉक्टरों ने गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरैया जेबी सिंह ने बताया कि पत्नी रेखा की तहरीर पर ससुर व पति के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें