बलरामपुर के पचपेड़वा नगर के पास गैस एजेंसी परिसर के पीछे झाड़ियों में बरामद रसोई गैस सिलेंडर।
- फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी के पीछे इंडियन ऑयल के करीब 500 गैस सिलेंडर झाड़ियों में मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह धर पकड़ जिलाधिकारी से किसी ने झाड़ियों में बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर पड़े होने की शिकायत की थी।
डीएम ने पचपेड़वा पुलिस व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। पचपेड़वा के उपनिरीक्षक गौरव सिंह तोमर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मौके से सिलिंडर बरामद कर पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी गई।
पूर्ति निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने कहा कि रात हो जाने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने रविवार को जांच पूरी करने की बात कही है। मौके पर दो होमगार्डों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि एसडीएम तुलसीपुर को जांच कर मामले में दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए।