बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में द टाइगर नेचर क्लब की 100 छात्र-छात्राओं ने बीते दिन सदस्यता ग्रहण की। सभी छात्र-छात्राओं ने वन्य जीव संरक्षण का संकल्प लिया।
प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने कहा कि विलुप्त हो रहे वन्य जीवों से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। वन्य जीवनों को बचाकर हम सभी लोगों को पर्यावरण बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। लोगों को जागरूक करके वन्य जीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाए और वन्य जीवों के जीवन को सुरक्षित बनाया जाए।
द टाइगर नेचर क्लब के संस्थापक डॉ. नागेंद्र सिंह, समन्वयक डॉ. अशोक कुमार ने महाविद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं को क्लब की सदस्यता दिलाई और प्राचार्य ने वन्य जीव संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस दौरान सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि व्याख्यानों, चलचित्रों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के बारे में जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।