फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निरीक्षण में बिना पंजीयन के मिले अस्पताल व पैथालॉजी

Tue, 05 Dec 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने मंगलवार को उतरौला तहसील क्षेत्र के पैथालाजी, निजी अस्पताल व क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अस्पताल व पैथालॉजी बिना पंजीयन के संचालित होते मिले। टीम ने दोनों के संचालकों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसीएमओ के साथ पटल सहायक राजेश हंस व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सबसे पहले अल अमीन हेल्थ केयर महदेइया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर न तो संस्थान का रजिस्ट्रेशन मिला और न कोई अभिलेख ही पाया गया। एसीएमओ ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद हाफिजा हास्पिटल चमरूपुर का निरीक्षण किया। अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था मिली। संचालक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके बाद मां हेल्थ केयर एवं रायल पैथालॉजी का निरीक्षण किया। इस दौरान न तो मां हेल्थ केयर का रजिस्ट्रेशन मिला और न रायल पैथालॉजी का संचालक पंजीकरण दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया गया। दोनों संचालकों को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें