फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस डा. प्रवीण कुमार को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर में सीएमएस को सम्मानित करते डाक्टर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार को पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी साहित्य सम्मान से नवाजे जाने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की तरफ से सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार को हिंदी साहित्य की दीर्घकालीन सेवा (गद्य) के लिए पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा इस सम्मान के तहत सीएमएस को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं सम्मानपत्र दिया गया है। सीएमएस की इस उपलब्धि पर मंगलवार को समृद्धि सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से संयुक्त जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने सीएमएस को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. प्रवीण को सम्मान मिलने से स्वास्थ्य विभाग के लोगों को गौरव की अनुभूति हो रही है। संस्था की अध्यक्ष एवं चिकित्सालय की क्वालिटी प्रबंधक डॉ. रूचि पांडेय ने कहा कि सम्मान मिलने से सीएमएस चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता राय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. एके शुक्ला, डॉ. एके यादव, डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. एनके वाजपेयी, सुरेंद्र दूबे व जीपी त्रिपाठी आदि ने सीएमएस को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें