फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के बीच गाली गलौज के बाद कईयों पर गिरी गाज-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर अंतर्गत पीएचसी महराजगंज तराई के दो डाक्टरों के बीच बीते दिनों हुए गाली गलौज के मामले में कई लोगों पर गाज गिरी है। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक पद से डॉ. सुमंत सिंह चौहान को हटा दिया गया है। गाली गलौज करने वाले दोनों डाक्टरों को जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुशील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बीते दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज तराई के प्रभारी डा. सुहेल अहमद खान व डा. आशीष तिवारी के बीच गाली गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दायित्वों का सही ढंग से निवर्हन न करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर के अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान को हटाकर उनके जगह डा. अशोक कुमार को अधीक्षक बनाया गया है। डा. सुमंत की तैनाती चिकित्साधिकारी के रूप में सीएचसी नंदनगर में की गई है। गाली गलौज करने वाले डा. सुहेल व डा. आशीष तिवारी को जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय से संबद्ध किया गया है। नंदनगर सीएचसी में तैनात डा. महेश को एमओ-टू के रूप में तैनाती दी गई है।
डॉ. सुहेल के खिलाफ दर्ज हुआ केस
बीते दिनों दो डाक्टरों के बीच हुई गाली गलौज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज तराई के प्रभारी डा. सुहेल के खिलाफ थाना महराजगंज तराई में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रहास मिश्र ने बताया कि डा. आशीष तिवारी की तहरीर पर डा. सुहेल के खिलाफ गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें