फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथिगण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी की तरफ से बीते दिन ग्रास रूट्स प्रमोशन डे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। इसके विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी के फाउंडर तौहीद अजदी ने बताया कि ग्रास रूट्स हॉकी प्रमोशन डे पर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों व स्पोर्ट्स स्टेडियम के ट्रेनी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला डिवाइन पब्लिक स्कूल व स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी रही। खिलाड़ियों को मेेडल व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सहायक जिला क्रीड़ाधिकारी कमाल अहमद, डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय, तुलसीपुर विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ल आदि लोगों ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें