फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यालय के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार, खतरा बढ़ा

Tue, 22 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत लालनगर में बिजली की खराब और जर्जर व्यवस्था से ग्रामीण चिंतित हैं। गांव में कई जगह पुराने बिजली के खंभे और लटकते तार खतरनाक स्थिति में हैं। सबसे बड़ी चिंता का विषय है प्राथमिक विद्यालय लालनगर के ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत तार का गुजरना। जिससे बच्चों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण दीप नारायण, अरविंद, सुनील कुमार वर्मा, रामतेज, महेश कुमार, विजय कुमार, राज बहादुर और रामदेव ने बताया कि बारिश या तेज हवा में तारों से अक्सर चिंगारी निकलती है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर गांव के सभी जर्जर खंभे व तार बदलने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें