फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज रफ्तार एसयूवी बाइक और पिकअप से भिड़ी, तीन घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर महदेइया बाजार स्थित देशी शराब दुकान के पास शनिवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर एक बाइक और सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोंडा की ओर से आ रही एसयूवी अचानक नियंत्रण खो बैठी और सामने से आ रही बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एसयूवी सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा भिड़ी, जो उस समय दुकान पर माल उतार रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हादसे में एसयूवी चालक झीन बाबू (24) निवासी ग्राम गुमड़ी राजेंद्रगंज थाना श्रीदत्तगंज, बाइक सवार मकसूद अली (35) निवासी मुजहनी थाना श्रीदत्तगंज और उनके साथ बैठे सज्जाद अली (33) निवासी पीलीभीत थाना देहात बलरामपुर घायल हो गए।
बाइक चला रहे मकसूद अली ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में चोट कम आई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को पास के क्लिनिक में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झीन बाबू को परिजन गोंडा इलाज के लिए लेकर चले गए। अन्य दोनों घायलों का इलाज उतरौला में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें