फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ढाई करोड़ से बनेगा तुलसीपुर नगर पंचायत का हाईटेक कार्यालय

Mon, 02 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के तुलसीपुर में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते अध्यक्ष प्रतिनि​धि व अन्य।-संवा
विज्ञापन
तुलसीपुर। करीब 40 साल पुराने जर्जर नगर पंचायत कार्यालय की जगह अब ढाई करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और पहले चरण में फाउंडेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नए भवन में अलग-अलग विभागों के लिए कक्ष, डिजिटल सेवाओं की व्यवस्था, सुरक्षित रिकॉर्ड रूम के साथ ही नागरिकों के लिए प्रतीक्षालय और पेयजल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। करीब 35 हजार की आबादी वाले नगर में नए कार्यालय के निर्माण से कर्मचारियों के कामकाज में सुधार होने के साथ ही आम लोगों को भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि पुराने भवन में जगह और जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण कर्मचारियों को कामकाज करने के साथ ही आम लोगों के कार्यों का निस्तारण करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई बाजार चौक निवासी संतोष जायसवाल ने कहा कि पुराना कार्यालय काफी जर्जर हो चुका था। ऐसे में नए भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। वहीं, नई बाजार निवासी दीप चंद्र अग्रहरी ने कहा कि नए कार्यालय के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने नगर में वाहन अड्डे की जरूरत बताते हुए इस दिशा में भी ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें