बलरामपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता देने के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि हादसे में घायलों को चिकित्सीय सुविधा दी जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि सड़क दुर्घटना पर घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी या निजी चिकित्सालय में पहुंचाया जाए, ताकि समय पर इलाज मिल सके। घायलों को त्वरित इलाज की सुविधा दिलाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।
कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7704995639 पर कॉल करके सहायता मांगी जा सकती है। कंट्रोल रूम नंबर पर नजदीकी अस्पताल, एंबुलेंस व चिकित्सक आदि के बारे में भी जानकारी मिलेगी। सीएमओ ने कहा कि दुर्घटना में घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए सभी संबंधित इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल एंबुलेंस को सूचना दें।